November 6, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 4 सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक धरना किया शुरू

0
WhatsApp Image 2024-02-22 at 4.17.41 PM

 

 पोखरी तहसील में चार सूत्रीय मांग को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी नेगी के नेतृत्व में  अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है जब तक केंद्र सरकार और राज्य सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
आंगनबाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी नेगी ने कहा पोखरी तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मांग न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी अठारह हजार किया जाय सीनियर के आधार पन्द्रह वर्ष पूर्ण होने पर मानदेय बढ़ाया जाय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवानिवृत्त होने पर दो लाख देने का प्रावधान किया जाय। समस्त कार्यकर्ताओं को गोल्डन कार्ड जारी किए जायें।जब तक मांग पूरी नहीं होती अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार और धरना जारी रहेगा।
इस अवसर पर सरोजनी नेगी,दीपा देवी,सुनदेई देवी, जयंती राणा, देवी, नीलम देवी, शान्ति परमार, संगीता भंडारी,सरोज किमोठी , संतोष नेगी, ऊषा देवी मीना भंडारी, सुशीला, अनिता देवी सहित तमाम महिलाएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल