November 2, 2026

जखनार मंदिर से गंणजेश्वर महादेव मंदिर के लिए निकली जल कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

0
DSC00011

चमोलीःजखनार मंदिर समिति द्वारा आयोजित  #देवी भागवत कथा  व महायज्ञ के नवें दिन दिव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व नित्य पंचाग पूजन व महायज्ञ का कार्यक्रम जारी रहा है। दिव्य कलश कथा मडंप से गंणजेश्वर महादेव मंदिर पंहुची जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने प्रतिभाग किया। #गणजेश्वर महादेव  मंदिर के पास दिव्य जल धारा में कथा व्यास व यज्ञाचार्य का मंगल स्नान व हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद भगवान गणजेश्वर महादेव का जलाभिषेक व पूजन विधिविधान के साथ किया गया। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी श्री अविभुक्तेश्वर नंद सरस्वती 1008 के प्रभारी #ज्योतिष्मठ #जोशीमठ प्रत्यक्चैतन्य मुकुन्दानंद ब्रहमचारी जी ने भगवान #गणजेश्वर महादेव मंदिर में मत्था टेका। दिव्य कलश यात्रा के कथा मंडप में पहुचनें के बाद कथा व्यास वेदप्रकाश भट्ट विधिवत कथा का शुभारंभ किया। नवें दिन की कथा के दौरान उन्होंने सत्यवादी राजा हरीश चन्द्र की कथा का सुन्दर वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे अच्छे बुरे कर्मा का लेखा जोखा मां जगदम्बा के पास होता है। देवी भागवत कथा हमारे मृत्यु के भय को दूर करती है।

 

वहीं कथा मंडप में पंहुचे शंकराचार्य के प्रतिनिधि प्रभारी ज्योतिष्मठ जोशीमठ प्रत्यक्चैतन्य मुकुन्दानंद ब्रहमचारी जी ने अपने प्रवचनों के दौरान कहा कि गोमता की हत्या हम भारतवासियां के लिए शर्म की बात है। हमारे देश में गाय का सर्वोच्च स्थान है क्योंकि शास्त्रां में बताया गया कि गौ माता के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। गाय का संरक्षण सामाजिक,आर्थिक,राजनीतिक दृष्ठि से होना आवश्यक है। शंकराचार्य स्वामी श्री अविभुक्तेश्वर नंद सरस्वती 1008 ने देशभर में गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए आन्दोलन चलाया है। इस दौरान उन्होंने गंणजेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णाद्वार के लिए हर संभव सहायता की बात कही।
इस दौरान जखनार त्रिदेव मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत,उपाध्यक्ष गजेन्द्र,सचिव दर्शन सिंह भण्डारी,उप सचिव हरेन्द्र बिष्ट,कोषाध्यक्ष विक्रम रावत, यज्ञचार्य लक्ष्मी प्रसाद भट्ट,गणेश प्रसाद मैठाणी,संजय प्रसाद जैसाली,आसाराम पुरोहित,मन्साराम पुरोहित,ग्राम प्रधान सिरोली,समाजसेवी सुरेन्द्र िंसंह रावत,समाजसेवी चन्द्र प्रकाश सिंह नेगी,कुवंर सिंह भण्डारी,बलवंत सिंह बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह नेगी,दिलवर सिंह भण्डारी,विनोद सिंह भण्डारी,दलीप सिंह बिष्ट,यसपाल सिंह रावत,नरदेव सिंह नेगी,समाजसेवी बलवंत िंसंह बिष्ट,कुवंर सिंह भण्डारी,समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

-भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज जखनार मंदिर चमोली

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल