May 29, 2026

वरिष्ठ IAS अधिकारी शैलेश बगौली ने किया कालेश्वर स्थित वाटर प्लांट का निरीक्षण

देहरादून। कालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर-16 के वाटर प्लांट में उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश बगौली का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने प्लांट में संचालित कार्यों का अवलोकन किया तथा कर्मचारियों एवं प्रबंधन को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

वर्तमान में शैलेश बगौली उत्तराखंड सरकार में गृह विभाग, कार्मिक एवं सतर्कता, सूचना, मंत्रिपरिषद तथा मुख्यमंत्री कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्ता एवं समर्पण के साथ कार्य करना किसी भी संस्था की सफलता का आधार होता है। उन्होंने कर्मचारियों को इसी प्रकार निरंतर बेहतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

प्लांट प्रबंधन ने उनके प्रेरणादायक शब्दों एवं स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का मार्गदर्शन संस्था के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!