November 6, 2026

त्रिदेव जखनार मंदिर में भक्तों का लगा तांता,लोकगायक प्रदीप बुटोला के भजनों पर झूमें श्रद्धालु

0
WhatsApp Image 2024-02-21 at 9.01.53 PM (1)

चमोली /कुजौ मैकोटःप्रसिद्ध जखनार मंदिर में आयोजित देवी भागवत कथा व महायज्ञ के आठवें ग्राम पंचायत खोड मलाना,ग्वाड़,टंगणी,कौंज पोथनी आर पाडुली के देवी देवताओं के पश्वा व सैकडों की संख्या में भक्तजन पधारें। इस दौरान सभी देवताओं ने अवतरित होकर अपनी शक्ति का प्रर्दशन किया और आयोजकों को खुश होकर सुख समृद्धि व धनधान्य का आर्शीवाद दिया। आठवें दिन का भण्डारा बाल सिंह भण्डारी,कुवंर सिंह,मोहन सिंह कुलदीप सिंह,ओम प्रकाश,राकेश भण्डारी के द्वारा दिया गया। दूर दूर से पधारें भक्तों ने त्रिदेव के दर्शन के बाद भण्डारे का रसास्वादन किया।
जखनार त्रिदेव मंदिर में मत्था टेकने पंहुचे जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र सेमवाल का मंदिर समिति ने स्वागत व सत्कार किया। इस मौके पर योगेन्द्र सेमवाल ने मंदिर के सौर्न्दयीकरण के लिए इस वित्त वर्ष में ढाई लाख रूपये देने की घोषणा की। जखनार त्रिदेव मंदिर समिति के सचिव दर्शन सिंह भण्डारी व समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह रावत ने 22 फरवरी को आयोजित होने वाली कलश यात्रा में क्षेत्र की जनता को बड़चड़ कर प्रतिभाग करने का आवाहन किया है।

वही कथा व्यास आचार्य वेद प्रकाश भट्ट ने देवी भागवत कथा के दौरान महादानव शुम्भ निशुम्भ,रक्तबीज व सती माता की कथाओं का सुन्दर दृष्ठांत सुनाया। कथा के दौरान उन्होंने मॉ भगवती के अखंण्ड भारत में स्थित 51 शक्ति पीठों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंनें कहा कि आदिगुरू शंकराचार्य जिन्होंने भारतवर्ष के चारधामों की स्थापना की वह पहले शक्ति की पूजा नहीं करते थे। लेकिन एक बार जब उनका शरीर बहुत शिथिल हो गया था तब एक छोटी सी कन्या ने उन्हें जल व भोजन दिया। और कहा कि तुमने आज तक शक्ति की पूजा नहीं की। इस बात पर शंकराचार्य को बहुत पश्यच्याताप हुआ और उसके बाद वह भगवती के अनन्य भक्त हो गयें। उनके बराबर पूरे संसार में देवी भक्त नहीं हुआं। अपने प्रवचनों के दौरान उन्होंनें कहा कि जिन घरों में बेटियां का जन्म होता है वह बहुत सौभाग्यशाली होते है। क्योंकि बेटियां हमेसा से ही अपने मां व बाप की सेवा के लिए समर्पित रहती है।

संगीतमय कथा के दौरान लोक गायक प्रदीप बुटोला व उनकी टीम ने मांॅ भगवती व भोले बाबा के सुन्दर भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया।
इस दौरान जखनार त्रिदेव मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत,उपाध्यक्ष गजेन्द्र,सचिव दर्शन सिंह भण्डारी,उप सचिव हरेन्द्र बिष्ट,कोषाध्यक्ष विक्रम रावत, यज्ञचार्य लक्ष्मी प्रसाद भट्ट,गणेश प्रसाद मैठाणी,संजय प्रसाद जैसाली,आसाराम पुरोहित,मन्साराम पुरोहित,ग्राम प्रधान सिरोली,समाजसेवी सुरेन्द्र िंसंह रावत,समाजसेवी चन्द्र प्रकाश सिंह नेगी,कुवंर सिंह भण्डारी,बलवंत सिंह बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह नेगी,दिलवर सिंह भण्डारी,विनोद सिंह भण्डारी,दलीप सिंह बिष्ट,यसपाल सिंह रावत,नरदेव सिंह नेगी,समाजसेवी बलवंत िंसंह बिष्ट,कुवंर सिंह भण्डारी,समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

-Bhanu Prakash negi,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल