August 18, 2026

VIDEO: तीन लड़कियों ने जूतों की दुकान में किए हाथ साफ, CCTV में कैद

श्रीनगर में तीन लड़कियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का वीडियो वायरल हो रहा है। जब लड़कियों ने जूतों की दुकान में जूतों पर हाथ साफ किया तो यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लड़कियों ने किसी तरह सफाई से जूते चुराए और वहां से नौ दो ग्यारह हो गई।

बता दें कि श्रीनगर में तीन लड़कियों ने एक दुकान से जूतों की चोरी की है। लड़कियां दुकान में जूते देख रही थी और मौका पाते ही उन्होंने जूते बैग में डाले और वहां से फरार हो गई। दुकानदार को चोरी का एहसास तब हुआ जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा।
बताया जा रहा है कि दुकानदार ने इस मामले में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं वीडियो में दिख रही लड़कियों की पहचान नहीं हो पाई है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!