October 5, 2026

बड़ी खबर: उत्तराखंड में छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

देहरादून। उत्तराखंड में छठ पर्व के दिन राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिसको लेकर शासनादेश जारी भी कर दिए गए हैं।

बता दें कि लोक आस्था का छठ महापर्व 10 नवम्बर को मनाया जाएगा। जिसको लेकर राज्य सरकार ने एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
छठ का महापर्व पूरे देश में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व खासतौर पर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रेदश और झारखंड में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। छठ के दौरान महिलाएं और पुरष लगभग 36 घंटे का व्रत रखते हैं। माना जाता है कि ये व्रत संतान प्राप्ति और संतान की मंगलकामना के लिए रखा जाता है।

Spread the love
error: Content is protected !!