October 16, 2026

उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य एवं देवभूमि की कला का भव्य प्रदर्शन

IMG-20261016-WA0017

RVNL ऋषिकेश में कला शिविर का आयोजन

 

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा कॉर्पोरेट कार्यालय, दिल्ली के मार्गदर्शन में RVNL ऋषिकेश में 12 से 17 अक्टूबर 2026 तक छह दिवसीय कला शिविर का आयोजन किया गया। इस कला शिविर का आयोजन एवं संयोजन कला क्यूरेटर एवं कलाकार श्रीमती अनिता मलिक द्वारा किया गया, जबकि Annu Varnika Art Studio ने स्टूडियो पार्टनर के रूप में सहयोग प्रदान किया।

इस कला शिविर का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व तथा स्थानीय जीवनशैली को चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शित करना था। शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को कलाकृतियों में सजीव रूप प्रदान किया।

कला शिविर का शुभारंभ 13 अक्टूबर 2026 को हिमांशु बडोनी, CPM/RKSH के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर विजय कुमार, DGM/HR;  ओम प्रकाश मालगुड़ी, DGM/Civil तथा  सुरेश सिंह, Admin & Protocol ने सभी अतिथि कलाकारों का स्वागत किया। कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों के माध्यम से उत्तराखंड की प्राकृतिक छटा, सांस्कृतिक विविधता एवं आध्यात्मिक पहचान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

इस शिविर में  हीना भट्ट,  कविता राजपूत,  अनिता मलिक,  पल्लवी अग्रवाल, कनु पटेल,  गुरचरण सिंह,  विनय शर्मा,  सुनील विश्वकर्मा,  फरहाद हुसैन तथा  विक्रम नायक सहित अनेक कलाकारों ने भाग लिया।

विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता

कला एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर 2026 को कला शिविर के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फुटहिल्स एकेडमी, ऋषिकेश; हरिश्चंद्र आदर्श कन्या विद्यालय तथा फाइन आर्ट्स कॉलेज, हरिद्वार के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। RVNL के कर्मचारियों ने भी आयोजन में सक्रिय सहभागिता की। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

कला, संस्कृति एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहन

यह कला शिविर RVNL की सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। इस आयोजन ने कलाकारों, विद्यार्थियों और RVNL कर्मचारियों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहाँ कला के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं प्राकृतिक सौंदर्य को अभिव्यक्त किया गया। साथ ही, विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा मिला।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!