कर्णप्रयाग मर्डर केस,पुलिस का बड़ी तेज कार्यवाही।

चमोली के कर्णप्रयाग में 10 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर साथी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर दिया ।
15 अक्टूबर की शाम साढ़े 7 बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना मिली कि गोचर के सामने पोखरी मार्ग पर सेमी गांव में दो लोगों में झगड़ा हो गया है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस को सुमित कुमार पुत्र सौनाथ, निवासी थाना कीरतपुर जिला बिजनौर यूपी पानी की टंकी के पास जमीन पर गंभीर रूप से घायल मिला। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुरजीत सिंह पंवार, एसपी चमोली।


15 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग साढ़े सात बजे 112 पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई कि सेमी गांव में दो व्यक्तियों के बीच झगड़ा हो गया और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मौके पर जाकर पुलिस ने देखा तो सुमित कुमार जो थाना किरतपुर जिला बिजनौर का रहने वाला है वो पानी की टंकी के पास जमीन पर गिरा था, उसके सिर और शरीर पर काफी चोटें थीं। सूचना देने वाले ने बताया कि सुमित को उसके साथी सुनील कुमार ने डंडे से मारा है और फरार हो गया है। टीम गठित कर आरोपी सुनील कुमार को पोखरी रोड के पास से गिरफ्तार किया गया और आज 16 तारीख को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड पर भेजा गया है। दोनों खच्चर से रेत-बजरी ढुलाई का कार्य करते थे और लेन-देन को लेकर विवाद था। मौके से दो डंडे भी बरामद हुए हैं, पंचायतनामा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक पर आरोपी के 10 हजार रुपये बकाया थे। इसी बात को लेकर आरोपी ने शराब पीने के बाद सुमित के डेरे पर जाकर बांस के डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए अशोक कुमार को भी धमकाकर भगा दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो बांस के डंडे बरामद कर लिये हैं।
कोतवाली कर्णप्रयाग में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।
