November 2, 2026

अंतरराष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटी की स्वीकृति मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का हुआ स्वागत

0

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के रानीपोखरी न्याय पंचायत अंतर्गत त्रिवेंद्र रावत सरकार में स्वीकृत हुए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की बाधाएं अब दूर हो गई हैं। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में बेहद हर्ष का माहौल है।

बता दें कि लंबे समय से यह मामला विवादों में फंसा होने के कारण इसका कार्य शुरू नहीं हो पाया था। स्थानीय विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय को अपनी विधानसभा में बनवाने के लिए प्रयास किया था जो कि अब स्वीकृत हो गया है। जिसको लेकर रानीपोखरी में स्थानीय ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत कर गांव में राष्ट्रीय स्तर की यूनिवर्सिटी शुरू करवाने को लेकर आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल