September 25, 2026

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवादा में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

देहरादून:राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवादा में प्रवेशोत्सव के अवसर पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला,नवादा वार्ड के पार्षद वीरेंद्र वालिया द्वारा बच्चों को शिक्षा के बहुआयामी दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से बताया गया एवं सभी को बधाई देते हुए आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सभी नव प्रवेशित छात्रों/छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह पुंडीर ने मालाएं पहना कर विधायक और पार्षद का विद्यालय में स्वागत किया, तथा इस शुभ अवसर को भव्य बनाने हेतु विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा अभिभावक एवं अनेक शिक्षाविद भी उपस्थित रहे।

Spread the love
error: Content is protected !!