October 17, 2026

चमोली में जिला पंचायत सदस्य पद के 138 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

IMG_20250625_221457

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 66 महिला प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

चमोली जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हो गई है। जनपद की 26 जिला पंचायत सीटों के लिए कुल 138 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब 7 से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच और 10 व 11 जुलाई को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

चमोली जनपद में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को 38 प्रत्याशियों ने जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया। जनपद में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 138 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। यहां जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 66 महिला और 72 पुरुष उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!