November 2, 2026

रानीपोखरी के आश्रय सूद ने सेना में अफसर बनकर पूरे क्षेत्र का बढ़ाया मान

0

डोईवाला। आईएमए से पास आउट रानीपोखरी के युवा आश्रय सूद ने लेफ्टिनेंट बन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

बता दें कि आईएमए से सेना के 319 अधिकारी पास आउट हुए थे। जब रानीपोखरी निवासी डॉक्टर राकेश कुमार सूद के बेटे आश्रय सूद ने देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड में अंतिम पड़ाव पार किया तो माता-पिता के चेहरे खुशी से खिल उठे। और बेटे के कंधों पर स्टार सजे देख उनका सीना गौरव से चौड़ा हो गया।

वहीं लेफ्टिनेंट आश्रय सूद ने बताया कि उन्होंने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने युवाओं से अपील कि है कि देश की सेवा के लिए युवा आगे आए और क्षेत्र के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल