October 24, 2026

भोजन माताओं और वाल फिटरों ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

0
IMG-20240113-WA0009

 

 

 

Bhojan Matas and wall fitters demonstrated strongly for salary increase

चमोली जिले के पोखरी ब्लाक में कामगार यूनियन सीटू के बैनर तले भोजन माताओं और वाल फिटरों ने वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
कामगार यूनियन सीटू के जिला अध्यक्ष मदन मिश्रा ने कहा सरकार भोजन माताओं और वाल फिटरों के साथ सोतेला व्यवहार कर रही‌ है। भोजन माताओं और वाल फिटरों को वेतन 26हजार किया जाय, भोजन माताओं को 11माह के बजाय 12माह का मानदेय की राशि उनके खाते में भेजी जाय, भोजन माताओं को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
भोजन माता की ब्लाक अध्यक्ष सुमन देवी ने कहा सरकार ने भोजन माताओं मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक मानदेय नही बढ़ पाया है मानदेय कम होने के कारण भोजन माताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द मानदेय में वृद्धि नहीं होती तो आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस अवसर ऊषा देवी, माहेश्वरी देवी, सरस्वती देवी,अनिता देवी,सावित्री देवी,बवीता देवी, सहित वाल पीटर , नरेंद्र सिंह कंडारी, प्रकाश चौहान, सुमंत सिंह, मंगल सिंह सहित तमाम वाल फीटर एवं भोजन माताएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल