October 24, 2026

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वराज अभियान का समापन्न

0
IMG-20240112-WA0013

Three day state level Swaraj campaign concludes

चमोलीःराज्य स्तरीय स्वराज अभियान के तहत पोखरी व्लॉक में पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मिकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन्न हो गया है। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के दो दर्जन से अधिक प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया। जनप्रतिनिधियों के क्षमता विकास व प्रशिक्षण के दौरान त्रिस्तरीय पंचायतों के सम्पूर्ण विकास के लिए 9 थीमों के संबध में मास्टर ट्रेनर सतीष सती ने विस्तार पूर्वक जन प्रतिनिधियों को जानकारी दी।


इस दौरान मास्टर ट्रेनर सतीष सती ने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य त्रिस्तरीय पंचायतों का सम्पूर्ण विकास करना है जो नौ थीम पर आधारित है। इन नौ थीमों में गांवों में विकास की बात,स्वरोजगार बढ़ना,गांवों को स्वास्थ्य की जानकारी,बाल विकास,स्वच्छ गांव हरित गांव,प्रयाप्त जल,आधार भूत डॉचा,सुद्रिडीकरण,समायोजन,महिला सुरक्षा सुशासन आदि प्रमुख है।
कार्यक्रम के दौरान श्रवण सती,प्रधान संगठन के महामंत्री,बीरेन्द्र सिंह राणा,संतोष नेगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल