November 5, 2026

कल्कि धाम सम्भल के शिलान्यास समारोह में आचार्य प्रमोद कृष्णम समेत कई गणमान्य लोगों को भेंट की हंसलोक संदेश।

0
IMG-20240221-WA0007

 

Presented Hanslok message to many dignitaries including Acharya Pramod Krishnam at the foundation stone laying ceremony of Kalki Dham Sambhal.

 

सम्भल। परमपूज्य श्री भोले जी महाराज एवं माता श्री मंगला जी की प्रेरणा से कल्कि धाम सम्भल, उत्तर प्रदेश के शिलान्यास समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला। दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने हजारों संतों तथा लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान  कल्कि के पावन धाम का‌ शिलान्यास किया। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के मार्गदर्शन में कल्कि मंदिर का निर्माण  कल्कि धाम ट्रस्ट द्वारा उन्हीं गुलाबी पत्थरों से किया जायेगा जिनसे अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर तैयार किया गया।

समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, पंचदशनाम जूना अखाड़े के अध्यक्ष पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी ललितानंद गिरि जी महाराज, निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज, आनंदमधाम वृन्दावन के संस्थापक सदगुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज, बालाजी धाम बागपत के महामंडलेश्वर स्वामी भैयादास जी महाराज सहित कई मंत्री, सांसद, भाजपा संगठन से जुड़े लोग तथा प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

इस मौके पर हमने कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि जी तथा प्रदेश की शिक्षा राज्यमंत्री  गुलाब देवी सहित कई गणमान्य लोगों को हंसलोक आश्रम दिल्ली से प्रकाशित हंसलोक संदेश पत्रिका भेंट की।???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल