November 4, 2026

कमला नेहरू सम्मान समारोह में टैगौर चिल्डन एकेडमी के स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

0
IMG-20241018-WA0047

चमोली: टैगौर चिल्डन एकेडमी पोखरी में कमला नेहरू सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।


वर्ष 2023-24 के लिए विद्यालय के 86 मेधावी छात्र छात्राओ को बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के कर कमलों से पुरस्कार राशि के चेक वितरित किये गये।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र छात्राओं ने एक से बड़कर एक रंगारंग प्रस्तुती दी जिस पर सभी अभिभावक व गणमान्य लोग मन्त्रमुग्ध हो गये।
कार्यक्रम की सबसे अच्छी प्रस्तुती विद्यालय के छात्रो द्वारा सोशल मीडिया के दुस्प्रभाव पर एक नाटक रहा जिसकी सभी लोगो ने जमकर सराहना की।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि टैगौर चिल्डन एकेडमी का पूरे प्रदेश में नाम रहा है।स्कूल प्रबंधन व स्टाॅफ को मै इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक अजय जोशी,प्रधानाचार्य जयकृत रावत,अध्यापक शिव प्रशाद,पंकज पुरोहित,विजय कुमार,विनय पुरोहित,सते नेगी,रचना असवाल,जिला पंचायत सदस्य अनूप रौतियाल,अभिभावक संघ अध्यक्ष वीरपाल भण्डारी,पूर्व अभिभावक संघ अध्यक्ष रमेश चन्द्र त्रिपाठी,डाॅ नंदकिशोर चमोला,पूर्व प्रधानाचार्य के एस चौधरी,पूर्व व्लाॅक प्रमुख नरेन्द्र रावत,एडवोकेट श्रवण सती समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल