November 4, 2026

आयुष और योग्यता ने सबसे लंबी छलांग लगाकर जीता फाइनल

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_2024101817353797

Ayush and merit won the final by jumping the longest

एसजीआरआरयू खेलोत्सव बालिका क्रिकेट का फाइनल बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइस ने जीता।

उत्कर्ष के गोल्डन गोल से स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने जीता फुटबाल का फाइनल।

गोला फेंक में साहिब सलमानी और अनुमेहा अव्वल।

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का पाॅचवा दिन फुटबाॅल, कबड्डी, खो-खो, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ट्रिपल जंप एवम् क्रिकेट प्रतियोगिताओं के नाम रहा। स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने रोमांचक मुकाबले में फुटबाल का फाइनल जीता।


शुक्रवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर चैथे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ आर.पी.सिंह, समन्वयक एसजीआरआरयू, खेलोत्सव के सचिव सत्य प्रकाश जोशी, डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ दीपक सोम, डाॅ वैभव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।


बालक वर्ग कबड्डी में स्कूल ऑफ फार्मेसी की टीम ने स्कूल आॅफ मैनेजमेंट को 47-28 से पराजित कर फाइनल ट्राफी पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग खो-खो का फाइनल स्कूल आफ नर्सिंग ने जीता। फुटबाल का फाइनल मुकाबला स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एवम् स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के बीच खेला गया। ह्यूमैनिटीज के उत्कर्ष ने गोल्डन गोल मारकर टीम को 1-0 से खिताबी जीत दिलाई।

डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में दिनेश और बालिका वर्ग में स्नेहलता अव्वल रहे। भाला फेंक में नवीन और प्रतिमा ने बाजी मारी। गोला फेंक में साहिब सलमानी और अनुमेहा जोशी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल कर खिताबी जीत दर्ज की।
इस अवसर पर डाॅ हितेन्द्र चैहान, डाॅ गणराजन, डाॅ मनोज रावत, डाॅ संदीप बड़ोनी, डाॅ राजेश रयाल, डाॅ आशुतोष बडोला, डाॅ सुधाकर, डाॅ कमला ध्यानी, डाॅ मनीष कुमार, डाॅ संजय सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल