September 20, 2026

देहरादून में मां भुवनेश्वरी मंदिर समिति का गठन, विनोद बहुगुणा बने अध्यक्ष

ग्राम पंचायत बयेडी के ग्रामीणों की बैठक में नई कार्यकारिणी का चयन, गांव के विकास कार्यों की सराहना
देहरादून। विकासखंड खिर्सू क्षेत्र के ग्राम पंचायत बयेडी के ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर मां भुवनेश्वरी मंदिर समिति का गठन किया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
बैठक के दौरान अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार बहुगुणा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बहुगुणा, सचिव राकेश बहुगुणा तथा कोषाध्यक्ष जगमोहन बहुगुणा को चुना गया। वहीं कार्यकारी सदस्य के रूप में नरेश बहुगुणा, रवि बहुगुणा, प्रवीण बहुगुणा और दमयंती घड़ियाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बयेडी एक समय आबादी शून्य हो गया था, लेकिन आज गांव पुनः विकास की राह पर अग्रसर है। यहां विभिन्न निर्माण कार्यों के साथ मां भुवनेश्वरी का विशाल मंदिर, सड़क, रास्ते तथा सौर ऊर्जा लाइटें लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बहुगुणा ने बताया कि कोरोना काल में मंदिर निर्माण कार्य दमयंती घिल्डयाल के सहयोग तथा समस्त ग्रामीणों के आर्थिक सहयोग से कराया गया, जो पूरे क्षेत्र में एक मिसाल बन गया है।
समिति के मुख्य सलाहकार एडवोकेट सतीश बहुगुणा बनाए गए हैं। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि उनके सहयोग से समिति विकास कार्यों को नई दिशा देगी।
बैठक के दौरान बूढा दादा शिरी शामभवी दत्त को अनके विशेष सहयोग के लिए याद किया गया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!