May 1, 2026

बल्लीवाला चौक न्यू कॉलोनी में जिजीविषा ने मनाया बैसाखी व पृथ्वी दिवस।

 

देहरादून। जिजीविषा महिला अभिव्यक्ति मंच द्वारा बल्लीवाला चौक न्यू कॉलोनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर बैसाखी एवं पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मंच की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डोली डबराल ने कहा कि जिजीविषा संस्था मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के साथ-साथ समाजसेवा के कार्य भी निरंतर करती रहती है। उन्होंने बताया कि संस्था के स्थापना दिवस 8 मई को जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित की जाएगी।


कार्यक्रम में यामा शर्मा ने बैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। आभा अग्रवाल ने बैसाखी पर कविता प्रस्तुत की। शशि खन्ना ने पंजाबी कविता सुनाई, जबकि अनीता गुप्ता ने पंजाबी गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
गुरु संध्या जोशी ने “शीशा देख-देख शर्माती” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। मीणा जोशी ने पंजाबी नृत्य और अरुणा चावला ने पंजाबी गीत की पंक्तियां गाकर खूब तालियां बटोरीं। गिद्धा प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुणा चावला ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर पृथ्वी संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर सदस्यों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम की संयोजिका गीता असवाल एवं उषा यादव रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में रुचि करोड़िया, आभा अग्रवाल, ललिता यादव, मंजू जैन, भावना सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!