November 6, 2026

पोखरी:स्कूलों में बस्ता रहित दिवस पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

0
IMG-20240427-WA0030

 

Pokhari: Program organized on Bagless Day in schools

विकासखंड पोखरी की स्कूलों में बस्ता रहित दिवस पर कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

उत्तराखंड सरकार ने स्कूलों में माह के अंतिम  बस्ता रहित दिवस घोषित किया है। बस्ता रहित दिवस पर पोखरी में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की स्कूलों कार्यक्रम आयोजित किए गए। टैगोर चिल्ड्रेन एकेडमी हाईस्कूल विनायक धार पोखरी, बालिका इन्टर कालेज पोखरी, इंटर कॉलेज नागनाथ, इन्टर कालेज गोदली, सहित विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम किए गए। जिसमें छात्र छात्राओं को कौशल विकास, व्यवहारिक प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई।


टैगोर चिल्ड्रेन एकेडमी हाईस्कूल के प्रबन्धक अजय जोशी ने कहा सरकार के द्वारा जो माह के अन्तिम शनिवार को बस्ता रहित दिवस की घोषणा की गई है यह सराहनीय है। इस दिन बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान, आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य सम्बंधी, स्वच्छता, खेती-बाड़ी से लेकर कौशल विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी इसे बच्चों का बौद्धिक विकास होगा। बस्ता रहित दिवस पर बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल