November 6, 2026

सीमांत गांव द्रोणागिरी में भारी बर्फबारी से कई मकानों व मवेशियों को पंहुचा भारी नुकसान

0
IMG-20240427-WA0089

Heavy snowfall in border village Dronagiri caused huge damage to many houses and cattle.

 

 

जनपद चमोली के उच्च हिमालय क्षेत्रों में तीन चार दिनों से लगातार बर्फबारी व तेज हवाएं चल रही है जिससे विकास खंड जोशीमठ के सबसे दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में कई मकानों के छतें बर्फीली हवा से उड़ गई है। गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है शुक्रवार शांम से हो रही बर्फबारी सुबह तक लगभग एक से दो फीट हो गई ।
आपको बता दें  कि आजकल इस क्षेत्र के लोग अपने शीतकालीन प्रवास जनपद चमोली के मैदानी भागों में निवास करते है । पिछले तीन चार दिन से लगातार खराब मौसम के कारण गांव वाले अपने मूल गांव के घरों का जायजा लेने गए तो वहां पर पहुंच कर देखा कि कई घरों के छते बर्फीली हवाएं से उड़ी हुई है। साथ ही साथ द्रोणागिरी पहुंचने का एक मात्र पैदल मार्ग भी कई जगह पर अत्यधिक बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है।

द्रोणागिरी में हो रही भारी बर्फबारी से हुए नुकसान क सूचना कागा प्रधान व जिला महामंत्री प्रधान संघ चमोली पुष्कर सिंह राणा ने जिलाधिकारी हिमांशु खुराना को दूरभाष के माध्यम से दे दी है। पुष्कर राणा ने डीएम चमोली को अवगत कराया कि मई प्रथम सप्ताह के आसपास गांव वाले शीतकालीन प्रवास से अपने मूल गांव की ओर लौटने वाले है। बर्फबारी के कारण जहां जहां भी पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो रखे है उनको संबंधित विभाग से ठीक करवाया जाय और जिन परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है उनको उचित मुवावजा का प्रावधान किया जाय।
अपने घरों का जायजा लेने द्रोणागिरी पहुचने वाले ग्रामीणों में दीवान सिंह रावत,बाग सिंह कुंवर व उदय सिंह रावत प्रमुख है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल