November 2, 2026

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शहीद सूबेदार अजय रौतेला को उनके घर जाकर दी श्रद्धांजलि

0

आज नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह जी जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद #उत्तराखंड के लाल #सूबेदार #अजय_सिंह_रौतेला जी के वार्ड नं-3 क्लेमेन्ट टाउन कैंट छेत्र के अंतर्गत लाइन नं-05 गैस गोदाम वाली गली स्थित निवास पहुचकर शहीद सूबेदार अजय सिंह रौतेला जी को श्रद्धांजलि दी।

इस दुःख की घड़ी में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह जी ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की, उन्होंने कहा कि देश की एकता व अंखडता के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की शहादत देश के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में हम शहीदों के परिवारों के साथ हैं।

इस दुःखद समय पर महानगर अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा जी, जिला अध्यक्ष संजय किशोर जी, हिमांशु बिजल्वाण जी, पार्षद राजेश परमार जी, पार्षद रमेश कुमार मंगू, पार्षद हरि भट्ट जी, गिरीश पुनेड़ा जी, सीताराम नौटियाल, वीरेंद्र सिंह जी, पंकज छेत्री, आशीष भारद्वाज, सुभाष धस्माना, अमिता शर्मा, हेम कुमार तिवारी ने भी शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल