August 9, 2026

पूर्व सैनिक और युद्ध विधवाओं की मांगों के समाधान हेतु 25 अप्रैल को निकलेगी रैली।

 

प्रदर्शन के माध्यम से पूर्व सैनिक संघर्ष समिति क्लेमेनटाउन एवं देवभूमि उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिक जिला अधिकारी देहरादून को ज्ञापन सुपुर्द करेंगे।

देहरादून:पूर्व सैनिक बहुचर्चित ओ आर ओ पी से हुई विसंगतियों के विरोध में लगातार धरना, प्रदर्शन और रैलियां निकाल रहे हैं और सरकारों को अपने अपने जिलाधिकारी और सांसद के माध्यम से ज्ञापन सुपुर्द कर रहे हैं परन्तु अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं हुए। अभी जैसे 8 वें वेतन आयोग का आगाज शुरू हो चुका है। जिसके लिए सभी पूर्व सैनिक संगठन फेडरेशन ऑफ वेटरन्स ऐसोसिएशन के निर्देशानुसार पुनः अपने मांगों को मनाने बाबत प्रधानमंत्री मोदी,रक्षा मंत्री को अपना अपना ज्ञापन ओ आर ओ पी में विसंगतियों एवं भेदभाव पर संज्ञान लेकर तुरंत संबंधित प्राधिकारी को फेडरेशन ऑफ वेटरन्स ऐसोसिएशन के साथ वार्ता के लिए आमंत्रित हेतु जिला अधिकारी को 25 अप्रैल 2025 सुबह 10.30 बजे को रैली एवं प्रदर्शन करके ज्ञापन सुपुर्द करेगी।
रैली दिनांक 25 अप्रैल 2025 सुबह 10 बजे शहीद स्मारक कचहरी परिसर देहरादून से जिला अधिकारी देहरादून के कार्यालय प्रांगण में इकट्ठा होकर तत् पश्चात जिला अधिकारी को उपरोक्त विषय हेतु ज्ञापन सुपुर्द करेगी।

Spread the love
error: Content is protected !!