October 17, 2026

पौड़ी में महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल महिला ने दरांती से पलटवार कर बचाई अपनी जान

पौड़ी। चौबट्टाखाल क्षेत्र में आदमखोर गुलदार के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। गुलदार आए दिन किसी न किसी को या तो घायल कर रहे हैं या फिर अपना निवाला बना रहे हैं। वहीं जिले के एकेश्वर विकासखंड में भी इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कल देर शाम को घास लेने गई इसोटी गांव की सावित्री देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। 51 वर्षीय इसोटी देवी ने गुलदार का सामना किया और उस पर दरांती से हमला कर भागने पर मजबूर कर दिया। लेकिन  गुलदार हमले से वो गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!