October 17, 2026

पहाड़ों में पहाड़ दरकने का सिलसिला जारी, मलारी-झेलम घाटी के पास टूटा पहाड़,देखिए वीडियो

रिपोर्टर- संदीप कुमार

चमोली। सीमान्त मलारी घाटी के मरखदुड़ा (तमक ) के पास चट्टान टूटने से ग्रामीण परेशान है।  लगातार बीआरओ द्वारा रोड खोलने की कोशिश की जा रही है लेकिन चट्टान रुक रुक कर टूटने से बीआरओ के सामने मार्ग खोलना ही चुनौती बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आज तमक के पास लगातार चट्टान टूटने का सिलसिला जारी है। जिसके चलते क्षेत्र को जोड़ने वाली संचार व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है और लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सीमांत सीमांत क्षेत्र में संचार व्यवस्था ठप होने के साथ ही फास्ट क्या और अन्य जरूरी चीजों को लेकर समस्याएं और चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं। उन्होंने प्रशासन को भी इस संबंध में सूचना दी है ।वहीं प्रशासन का कहना है कि इस क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुचारू करने की कोशिश की जा रही है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!