रक्षाबंधन पर अनूठी पहल,चौरास परिसर में प्रकृति बंधन कार्यक्रम में लिया पेड़ो के संरक्षण का संकल्प
Unique initiative on Rakshabandhan, pledge to protect trees taken in Prakriti Bandhan program in Chauras campus
श्रीनगर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित छात्रावासों में प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने गढ़वाल विवि के कुलपति के अगुवाई में फलदार और औषधीय पौधों का रोपण कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मौके पर छात्राओं ने कहा कि अपने घरों से इतना दूर रहकर उन्होंने पौधा रोपण कर अपने भाईयों के तरह वृक्षों के सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया है। मौके पर गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो.प्रकाश सिंह ने कहा कि पेड़ धरती का श्रृंगार होते हैं। प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन करना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों को अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने कहा कि छात्रावासों में रह रहीं छात्रा को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए वह समय-समय पर छात्रावासों का निरीक्षण कर रहें है। कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने विवि के मुख्य छात्रावास अधीक्षक और रखरखाव और अनुरक्षण विभाग के अधिशासी अभियंता विजयानंद बहुगुणा को छात्राओं की समस्या के समाधान किए जाने के निर्देश दिए। मौके पर चौरास परिसर के निदेशक प्रो. आरएस नेगी ने कार्यक्रम में गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह का स्वागत किया।

इस मौके पर प्रो. आर एस नेगी ने कहा कि गढ़वाल विवि में शोध कार्यों के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजित किज जाते रहेंगे। कहा कि प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर प्रकृति वंदन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर प्रमोशन एवं रिक्रूटमेंट सेल के डीन प्रो. एमएस पंवार, एग्रीकल्चर एवं एलाइड साइंस के डीन प्रो. एके नेगी, मुख्य छात्रावास अधीक्षक डा. सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, मुख्य नियंता प्रो. एससी सती, प्रो. आरएस फत्याल, डा. विजयकांत पुरोहित, डा. डीके राणा, डा. सोनल सहित छात्रावास की अधीक्षक मौजूद रहें।

