October 17, 2026

द्रौपदी चीर हरण के मार्मिक नाटक में भावुक हुऐ भक्त

IMG-20240105-WA0013

 

Devotees became emotional in the poignant drama of Draupadi’s kidnapping

 

 

चमोलीःदेवभूमि उत्तराखंड सदियों से देवी देवताओं व वीरों की भूमि रही है। समृद्ध लोकसंस्कृति व विरासतों के लिए विख्यात उत्तराखंड में साल के सभी महिनों में धार्मिक अनुष्ठान,देवी देवताओं की पूजा,नृत्य आदि कार्य परम्परागत रूप से मनाये जाते रहे है। इसी क्रम में चमोली जनपद के पोखरी व्लाक करछुना गांव में 35 साल बाद आयोजित ऐतिहासिक पाण्डव नृत्य का आयोजन किया गया।


पाण्डव नृत्य यूं तो उत्तराखंड के अनेक गांवों में हर साल आयोजित हुऐ है लेकिन करछुना गांव का पाण्डव नृत्य इसलिए खास रहा कि यहां पर पाण्डव नृत्य के साथ साथ महाभारतकालीन प्रसंगों का मंचन शानदार तरीके से किया गया। साथ ही पाण्डव नृत्य के दौरान क्रमवार लोकभाषा में उसका व्याख्यान भी किया गया। नाटकों के क्रम में दौपदी चीर हरण जैसे मार्मिक नाटक भी आयोजित हुऐ। जिसमे दर्शक भावुक हो गये। कार्यक्रम के संयोजक अर्जुन सिंह नेगी का कहना है कि वर्तमान पीड़ी पश्चिमी संस्कृति की ओर लगातार आकर्षित हो रही है इसके लिए हम अपनी परम्परागत संस्कृति को आर्कषक बनाने का भरसक प्रयास कर रहे है।
वहीं इस कार्यक्रम में अपने मधुर कंठ से (पन्वाणि) महाभारत गाथा के माध्यम से चार चॉद लगा रहे लोक गायक दिगंम्बर बिष्ट का कहना है कि हम परम्परागत जागर विधा पर कार्य कर रहे है चंद दिनों में यह एक नये रंगरूप में सब के सामने आयेगा।


कार्यक्रम के मुख्य संयोजक व पाण्डव लीला कमेटी के अध्यक्ष सुबेदार खुशहाल सिंह नेगी इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के सूत्रधार रहे है। वीर देवता के पश्वा होने के वावजूद पाण्डव नृत्य व पाण्डव लीला को नये रंगरूप में प्रस्तुत कर नई पीड़ी को प्रेरणा देने का काम कर रहे है। खुशहाल सिंह नेगी का कहना है कि हम अपनी लोक विरासतों को अगर नये कलेवर व आर्कषक तरीके से प्रस्तुत नहीं करेंगे तो हमारी नई पीड़ी की इसमें रूचि कम रहेगी और आने वाले समय में हमारी लोक परम्परायें विलुप्त हो जायेंगी। हम सबका यह संयुक्त प्रयास जरूर रंग लायेगा यह हमें पूर्ण विश्वास है।
वही पाण्डव नृत्य कार्यक्रम में पंहुचे गौचर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी ने आयोजकों व लोकगायक दिगम्बर सिंह बिष्ट की सरहाना करते हुऐ कहा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है। आने वाले समय में हमारी नई पीड़ी इससे जरूर सीख लेगी।
पांण्डव नृत्य के दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष खुशहाल सिंह नेगी,अर्जून सिंह नेगी,ईश्वर सिंह नेगी,लोककलाकार शिवचरण सिंह नेगी,कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी,कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष कमल सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहें।
भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज करछुना गांव चमोली

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!