May 13, 2025

तल्ला नागपुर फलासी गांव के ग्रामीणों ने किया रावल देवता दिवारा यात्रा का भव्य स्वागत व सत्कार

 

 

Villagers of Talla Nagpur Falasi village gave grand welcome and hospitality to Rawal Devta Diwara Yatra.

रूद्रप्रयागःआराध्य देव रावल देवता की बन्याथ दिवारा यात्रा में लगातार आस्था का सैलाब उमड़ता जा रहा है। 22 नवम्बर से आयोजित इस दिवारा यात्रा का पड़ाव घर की बन्याथ के बाद 3 जनवरी को बाहरी क्षेत्रों के भ्रमण में रूद्रप्रयाग जनपद के लादला गांव में मौजांच व भक्तों को आर्शीवाद देने के बाद चोपता बाजार,क्वोलु होते हुए 4 जनवरी को फलासी में रात्रि विश्राम पर रही। यहां दिवारा यात्रा धियाण नेहा देवी धर्मपत्नी सौरभ जगवाण के घर पर रही।


आपको बता दें कि आराध्य देव रावल देवता की बन्याथ 22 नवम्बर से प्रारम्भ हुई होने पर 8 दिसम्बर को घर्या बन्याथ (देवरा) यात्रा पूरी करने के पश्चात। 9 दिसम्बर से पूरब दिशा की ओर से शुरु की गई। दसज्यूला पट्टी व सारी, सिन्द्रवाणी छिनका,कोठगी,भटवाडी,मदोला,क्वीली, तोरियाल, चोपडा, जोनला, डुगरी, गंन्धारी, पाली, गडेरी,सणगू,गडमिल,चापड,पाटी,आमडाला,कमेडा,सन,क्यार्क दरम्वाडी ,स्यूड,सतेराखाल,थलासू,दुर्गाधार,जाखणी,चमसोडा,लदोला आदि गांवों में द्यूका एव देवस्थान ,पंचायती चौक दिखाकर व सभी ग्रामीणों व भग्तजनों को आर्शिवाद दिया।


इस दौरान ग्रामीणों द्वारा रावल देवता की देवरा यात्रा अपने अपने गांवों में पंहुचने पर पुष्प वर्षा एवं भव्य स्वागत किया गया। भग्तजनों ने रावल देवता से अपनी अपनी मन्नतें मांगी
आराध्य देव रावल देवता बन्याथ (देवरा) जत्थे के साथ पण्डित रबिन्द्र काण्डपाल,पण्डित अरुण प्रसाद खनाई,रावल देवता के पुज्यारी शिव प्रसाद मलवाल, रावल देवता कमेटी के अध्यक्ष बृजमोहन पंवार,बन्याथ( देवरा) यात्रा संयोजक सुनील पंवार , ऐरवाले भुपेन्द्र बुटोला, आकाश पंवार,बिपिन राणा ,बिजय सिंह पंवार,राजेन्द्र सिंह पंवार, व्यवस्थापक धर्मेन्द्र पंवार युद्बीर सिंह पंवार, मातबर सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष मनवर सिंह पंवार मदन सिंह कठैत, राजेन्द्र सिंह कठैत,बिपिन सिंह पंवार सुनील सिंह नेगी,सूरज सिंह नेगी,उमेद सिंह पंवार ,ताजबर सिंह पंवार,बसुदेव सिंह बिष्ट,पंकज सिंह, मनीष सिंह, मोहन सिंह राणा,महिपाल सिंह पंवार राजपाल सिंह पंवार सतेन्द्र सिंह राणा, ढोल दमांऊ वादक तेजबीर लाल,सुनील लाल,आशीस लाल आदि मौजूद रहे।

हिमवंत प्रदेश न्यूज व्यूरो

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!