August 15, 2026

मिशन 2022: शहीदों की भूमि खटीमा से कांग्रेस के चुनावी बिगुल का आगाज

2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की प्रमुख पार्टियं भाजपा और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने आज 70 विधानसभा खटीमा से उत्तराखंड राज्य आंदोलन में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर दी है। खटीमा से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, समेत कांग्रेस पार्टी के चारों कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।

राज्य आंदोलन की भूमि खटीमा से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी अभियान का बिगुल बजा दिया है। साथ ही परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस पार्टी के सारे दिग्गजों ने एक मंच पर आकर कांग्रेस मे गुटबाजी ना होने का भी संदेश दिया।

Spread the love
error: Content is protected !!