August 13, 2026

मिशन 2022: भाजपा ने श्रीनगर से शुरू की जन आशीर्वाद रैली

भाजपा ने मिशन 2022 का आगाज जन आशीर्वाद रैली के जरिए श्रीनगर गढवाल से कर दी है। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। मुख्यमंत्री ने साढे 4 सालों में राज्य सरकार के किये गये विकास कार्यो को जनता के सामने रखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्रीनगर वासियों को बस अड्डे के समीप पार्किंग,100 एलपीएम के 2 ऑक्सीजन प्लांट की सौगात दी। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पालिका श्रीनगर को नगर निगम बनाने की भी घोषणा की।

 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कोशिक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी समेत बीजेपी के कई नेता कार्यक्रम में शामिल रहे।

आपको बता दें कि श्रीनगर के बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी जन आशिर्वाद रैली का आयोजन किया जायेगा।

Spread the love
error: Content is protected !!