September 27, 2026

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

चमोली
कर्णप्रयाग में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चमोली महिला मोर्चा अध्यक्ष पवित्र बिष्ट ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जताई।
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और प्रचंड जीत से कांग्रेस बौखला गई है। आरोप लगाया गया कि कांग्रेस लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को बदनाम करने का प्रयास कर रही है, जिससे भाजपा महिला मोर्चा में भारी आक्रोश है। इसी आक्रोश को व्यक्त करने के लिए कर्णप्रयाग में कांग्रेस का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, काजल भंडारी, सरोजिनी भंडारी, जयंती बिष्ट, कांता रावत, सरोज हटवाल, मधु रावत, सुमंत्र देवी, आशा दिल्ली सहित नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महामंत्री चेतन, राकेश खंडूरी, अनिल कांडपाल, ओमप्रकाश जोशी, सुरेंद्र सिंह पवार एवं युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!