नैनीताल: सीएम धामी ने नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर टेका माथा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दौरे के दूसरे दिन मां नैना देवी के मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका। इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा को लेकर कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा आयोजित ना होने के चलते स्थानीय लोगों का व्यवसाय और जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिसको लेकर सरकार बेहद गंभीर है और सरकार का प्रयास रहा है की यात्रा को आयोजित करवाया जा सके। लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते यात्रा आयोजित नहीं की जा सकी।
