November 8, 2026

नैनीताल में जिला पंचायत चुनाव परिणाम घोषित।

0

 

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से जारी सियासी सरगर्मी के बीच आखिरकार निर्वाचन आयोग ने परिणाम जारी कर दिए हैं। घोषित नतीजों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को बेहद करीबी मुकाबले में हराया। कुल 22 सदस्यों ने मतदान किया था, जिनमें से भाजपा प्रत्याशी को 11 और कांग्रेस प्रत्याशी को 10 वोट मिले। वहीं एक वोट अमान्य घोषित कर दिया गया। इस तरह दीपा दरमवाल मात्र एक वोट से विजयी बनीं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मिली यह जीत भाजपा के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, क्योंकि पिछले कई दिनों से इस चुनाव को लेकर लगातार विवाद, आरोप-प्रत्यारोप और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। यहां तक कि मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया और अभी भी सुनवाई विचाराधीन है। इसके चलते परिणाम आने के बावजूद कानूनी स्थिति साफ होने का इंतजार है।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने अपनी पकड़ बनाए रखी है। कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट उपाध्यक्ष चुनी गईं। इस परिणाम के बाद जिले की सियासत में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को आंशिक सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल