फार्मेसिस्ट एसोसिएशन नैनीताल के जिलाध्यक्ष बने सुरजीत सिंह नेगी, प्रकाश चंद्र जिला मंत्री निर्वाचित

हल्द्वानी,नैनीताल,उत्तराखंड।
फार्मेसिस्ट एसोसिएशन चुनाव,सुरजीत नेगी बने जिलाध्य
हल्द्वानी में राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन नैनीताल का द्विवर्षीय अधिवेशन संपन्न हुआ। चुनाव मे सुरजीत सिंह नेगी जिलाध्यक्ष और प्रकाश चंद्र जिला मंत्री चुने गये ।

अधिवेशन में 37 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर सुरजीत नेगी ने 22 वोट पाकर 7 वोटों से जीत हासिल की। जबकि मंत्री पद पर प्रकाश चंद्र ने 19 वोट पाकर एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की।


बतौर चुनाव पर्यवेक्षक एवं प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद चौहान की मौजूदगी में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने औहर फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
संगठन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह नेगी ने कहा कि मैरे संगठन के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ एवं सम्मानित साथियों ने मुझे जिलाध्यक्ष पद पर विजयी बनाकर जो विश्वास जताया है, मैं आप सभी का आभारी हूं।
मैं अपने संगठन के सभी साथियों को विश्वास दिलाता हूं कि हमारे संगठन की जो भी समस्याएं हैं और भविष्य में जो भी कर्मचारी बंधुओं की समस्याएं होंगी उन समस्याओं पर निरंतर समाधान के लिए संघर्ष करुंगा।
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष फार्मेसिस्ट एसोशिएशन जनपद नैनीताल।
