November 5, 2026

पत्रकारिता पर हमला: उत्तरांचल प्रेस क्लब के टूर्नामेंट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अभद्रता

0
Screenshot_20241204-202114

Attack on journalism: Indecency of Congress workers in Uttaranchal Press Club tournament

देहरादून: उत्तरांचल प्रेस क्लब के आयोजित टूर्नामेंट में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया। पत्रकारों का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रवैया आक्रामक था, मानो वे पत्रकारों पर हमला करने के इरादे से पहुंचे हों।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जहां एक ओर प्रेस क्लब की टीम जीत का जश्न मना रही थी, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वरिष्ठ पत्रकारों और महिला पत्रकारों (महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष) के साथ हाथापाई की नौबत आ गई।

पत्रकारों ने जताया आक्रोश
पत्रकारों ने इस घटना को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता न केवल सोशल मीडिया पर आक्रामक रहते हैं, बल्कि सार्वजनिक मंचों पर भी उनकी असभ्यता सामने आती है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी?
पत्रकारों का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयोजन में अराजकता फैलाने और पत्रकारों को डराने की कोशिश की। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

घटना के बाद प्रेस क्लब के सदस्य एकजुट होकर इस मुद्दे को लेकर प्रशासन और राजनीतिक नेतृत्व से जवाब मांग रहे हैं। कांग्रेस की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल