November 5, 2026

आपदा से पूर्व क्या कैसे करें बचाव,NDMA चमोली जनपद में चला रहा है जनजागरूकता कार्यक्रम

0
Screenshot 2025-02-07 190630

 

कर्णप्रयाग, मुख्य संवाददाता।। उत्तराखण्ड जैसे विकट भौगोलिक प्रदेश में प्राकृतिक आपदाये आये दिन पैर पसारती रहती है। इन प्राकृतिक आपदाओं को कम तो नहीं किया जा सकता है। लेकिन इनसे बचने के लिए प्राप्त जानकारी का होना आवश्यक है। इसीक्रम में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एनडीएमए भारत सरकार के द्वारा प्रदेश भर के सधन आपदा से पूर्व तैयारियों पर जनजागरूकता का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरवात चमोली जनपद से की गई। यह कार्यक्रम जनपद में सात दिन के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चला जा रहा है। जिसमें कर्णप्रयाग पोखरी पुल के पास स्कूली छात्रा छात्राओं,एनसीसी कैडेट,स्वंम सहायता समूह,व आम आदमी को आपदाओं से बचने के उपाय व पूर्व तैयारियों की जानकारी दी गई। इस दौरान आपदा के लिए बने सचेत एप के बारे में भी आम जन को जानकारी दी जा रही है। ताकि आपदा का न्यूनीकरण हो सके।

कार्यक्रम होस्ट संदीप शर्मा का कहना है कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा सात दिन कि लिए पायलट प्रोजक्ट के तौर पर चला जा रहा है। हम लोग इस प्रकार के भारत का निमाण करना चाहते है। जब भी हम किसी भी आपदा में फंसते है तो उस वक्त हम अकेले होते है। हमें आपदा प्रबंधन के सिद्वातों को जानना आवश्यक है।

वही इस खास कार्यक्रम में चमोली जनपद की डीडीआरएफ जनजागरूकता के लिए प्रतिभाग कर रही है। डीडीआरफ जवान शिवलाल का कहना है कि हम प्राकृतिक आपदाओं जैसे जंगलों की आग,भूस्खलन,भूकंम्प,बिजली चमकने आदि में लोगों को खुद के बचाय के गूर सिखा रहे है। जिससे लोगो सुरक्षित हो सके।

जनजागरूकता के इस कार्यक्रम में राजकीय महाविद्याल के एससीसी के छात्र छात्राओं ने बढ़चड़ का हिस्सा लिया और लोगो को आपदा से बचाने की जानकारी प्राप्त की । इस कार्यक्रम से एनसीसी कैडिट काफी खुश व उत्साहित नजर आये। इनका कहना कि प्राकृतिक आपदाओं मे हम किस प्रकार खुद का बचाव कर सकत,े है और लोगो को सचेत करें यह जानकारी प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल