June 27, 2026

दूसरे के घर में आग लगाने वाले का घर पहले जलता है- भागवताचार्य पण्डित महानंद मैठाणी

 

विकासखंड कर्णप्रयाग किमोली गांव के पौराणिक लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित 9 दिवशीय श्री विष्णु पुराण कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंण्डित महानंद मैठाणी ने भगवान विष्णु की अनेक कथाओं का सुन्दर वाचन किया। उन्होंने कथा के दौरान कहा कि अपने बच्चों को संस्कार देना माॅ बाप का परम आवश्यक है।समाज में नशे की प्रवृति कुरीति है इसे हर हाल में हटाना हमारा धर्म है।मातृत्व पितृत्व समाप्त न हो इसलिए कथाओं का श्रावण करना चाहिए। केवल सुन्दरता की दृष्टि रखने वाला दानव होता है, सर्वगुण देखने वाला व्यक्ति देवता होता है। विपत्ति में अपने कुल ब्राह्मण की राय लेना आवश्यक है।
इस दौरान कथा व्यास पंडित महानंद मैठाणी ने श्री गणेश,भोले शंकर ,मां दुर्गा आदि देवी देवताओं की सुन्दर कथाओं का व्याख्यान किया। इस दौरान कथा मंडप में पंहुचे अनेक भक्त सुन्दर भजनों पर भाव विभोर हो कर जमकर नाचे।
आपको बता दें कि, मुख्य यज्ञमान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर श्री बद्रीनाथ धाम के पण्डित शिव प्रसाद डिमरी व उनके पुत्र पूर्व सैनिक पण्डित जग्गन्नाथ डिमरी द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ति एवं समस्त विश्व के कल्याण हेतू विकासखंड कर्णप्रयाग कपरी मंडल किमोली गांव में विष्णु पुराण का आयोजन किया जा रहा है।
धनसारी गांव लक्ष्मी नारायण मंदिर किमोली के मुख्य पुजारी,आचार्य लोकेश्वर प्रसाद थपलियाल, आचार्य उमादत्त थपलियाल, आचार्य संतोष थपलियाल,आचार्य मोहित रतूड़ी, संगीताचार्य,प्रमोद चमोली, संगीताचार्य पुरूषोत्तम रतूड़ी समेत समस्त ग्रामवासी किमोली मौजूद रहे।

Spread the love
error: Content is protected !!