August 21, 2026

चारधाम के पौराणिक रास्तों की खोज पर निकला 20 सदस्यीय द ट्रैक हिमालय ट्रैकिंग दल

उत्तराखंड राज्य में स्थित चारों धामों के दर्शन के लिए होने वाले परंपरागत पौराणिक  यात्रा मार्गों के सर्वेक्षण और  पुनर्जीवित करने के लिए पर्यटन विभाग  के तत्वावधान में  द ट्रैक हिमालय का 20 सदस्यीय दल रवाना हो गया है। जो 50 दिनों के अंतराल में चारों धाम के अन्तर्गत 1250 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दल को हरी झंडी देकर रवाना किया गया था। यह दल ऋषिकेश से पैदल रवाना होकर  गंगोत्री और यमनोत्री से होते हुए धतु पंवालीकांठा  त्रिजुगीनारायण पहुंचा। जहां गौरीकुंड में गौरी माई मंदिर के दर्शन करने के पश्चात ट्रेकिंग दल केदारनाथ के लिए रवाना हो गया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!