April 18, 2024

Video: जौनपुर क्षेत्र में दीपावली के एक माह बाद खास अंदाज में मनाई जाती है बडी दीपावली

देहरादून। पौराणीक समय से चली आ रही प्रथा आज भी जौनपुर क्षेत्र में जिंदा है। जौनपुर क्षेत्र में दीपावली के ठीक एक माह बाद पौराणीक लोक संस्कृती पर बडी दीपावली मनाने की विशेष परंपरा है। इस दीपावली में गॉव की सभी दांणीयां और बच्चे हर घर से चूडा मांगते हैं और मुख्य प्रसाद के रूप पाण्डवों को चढाते हैं।

बता दें कि इस बार प्रखंड जौनपुर क्षेत्र के पट्टी इडवालस्यूं , सिलवाड, लालूर और पट्टी गोडर क्षेत्र में बडी दीपावली 2 दिसम्बर से 6 दिसम्बर तक आयोजित होगी। जिसको लेकर ग्रामीण ने घर और गांव के आस पास की सफाई के साथ चूडा कूट कर दीपावली की तैयारियां शुरु कर दी है। चूड़ा यानी धान को गर्म पानी में भिगो कर पॉच दिन के बाद गॉव की अखोली में भून कर सभी लोग बारी बारी से कूटते है तब चूड़ा बनाते है। इस दौरान ग्रामीणों कई प्रकार के पकवान भी बनाते है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है।

इस दीपावली में घरों से बाहर नौकरी करने वाले सभी लोग अपने गॉव पहुंच रहे हैं। वहीं गांव में सभी दांणीयों और लोगों का आना शुरु हो गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!