सहसपुर विधानसभा: आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर यूथ कांग्रेस बूथ अध्यक्ष की बैठक



सहसपुर विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर यूथ कांग्रेस बूथ अध्यक्ष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उततराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन पृथ्वीपाल सिंह चैहान द्वारा की गयी।
सोमवार को नया गांव वोडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुये उततराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन पृथ्वीपाल सिंह चौहान ने कहा कि सहसपुर विधानसभा से 2022 में कांग्रेस पार्टी का विधायक चुनकर आयेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के विधयक और मंत्रियों ने पिछले लंबे समय से सहसपुर विधानसभा की उपेक्षा की है। इस दौरान मिशन 2022 की तैयारियों पर जोर देते हुये श्री चैहान ने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए। इसके साथ ही युवओं को संगठन से जोडने की करीके भी बताये गये। यूथ कांग्रेस बूथ अध्यक्षों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इतिहास और पूर्व नेताओं के देश के लिये समर्पण की भी जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का उददेश्य कभी भी सत्ता नहीं रहा है, बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया। वही दूसरी पार्टियां केवल शासन के रूप में काम कर रही है। वरिष्ठ वक्ताओं ने पिछले विधानसभा चुनाव के पराजय के कारणों को भी याद कराया। जिसमें कहा गया कि बेहद छोटी गलतियों के कारण सहसपुर विधानसभा चुनाव में पराजय का सामना करना पडा है। इसलिए इस बार गलती की गुंजाइश ही नहीं रहे, ऐसे तैयारी की जाए।
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहसपुर विधानसभा राकेश सिंह नेगी ने यूथ कांग्रेस बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुये कहा कि आज से ही कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाय। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए सबसे पहले हमे बूथ स्तर पर जीतना होगा। सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे की निंदा-आलोचना न करें, वे सिर्फ पार्टी की मजबूती के लिये काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की हर बात सुनी जानी चाहिए और कार्यकर्ता को बेझिझक अपनी बात रखनी चाहिए। राकेश सिंह नेगी ने कहा कि यूथ कांग्रेस बूथ अध्यक्षों को बूथ पर माइका्रे मैनेजमैंट करना होगा। जिससे हम आम लोगों तक कांग्रेस की विचारधारा और कांग्रेस पार्टी के किये गये विकास कार्यो को पहुंचा सके। इसके लिए हमे हर बूथ पर युवा, महिला और सोशल मीडिया की टीम को और मजबूत करना है। इसके साथ ही जहां पर 500 से ज्यादा मतदाता हांेगे वहा पर कुछ सब बूथ भी बनाए जा सकते है। सिंह ने कहा कि आगामी विधान-सभा चुनाव को लेकर हर बूथ पर दस यूथ के अलावा दस महिला कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाना चाहिए।
यूथ कांग्रेस बूथ अध्यक्षों की बैठक में ब्लाॅक प्रमुख सहसपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मी अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलजार अहमद, विनोद चैहान, ताहिर अली, मयंक सिंह, सुरेश राम, विशन थापा, नीतू, पवन थापा, अश्वनी, नूर हसन व कालूराम आदि दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता व यूथ कांग्रेस बूथ अध्यक्ष सहसपुर मौजूद रहे।