August 9, 2026

आम आदमी पार्टी के 29 पदाधिकारियों समेत 70 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

उत्तराखंड में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदल का सिलसिला जारी है। जहां बीते दिन कांग्रेस विधायक समेत निर्दलीय विधायकों ने भाजपा का दामन थामा था। तो वहीं कांग्रेस और अन्य दलों से नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है।

इसी क्रम में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के 29 पदाधिकारियों समेत 70 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Spread the love
error: Content is protected !!