August 11, 2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब में 1 मार्च को होगा होली मिलन समारोह

उत्तरांचल प्रेस क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि होली के पावन पर्व पर दिनांक 01 मार्च को प्रातः 11 बजे से ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

उक्त समारोह में लक्की ड्रॉ व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

यह भी अवगत कराना है कि लक्की ड्रॉ कूपन क्लब कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। 50 कूपन पर एक गिफ्ट हैम्पर अवश्य मिलेगा।

उक्त कार्यक्रम के उपरांत आप सभी सपरिवार सहभोज में सादर आमंत्रित हैं।

उक्त तिथि को गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था पवेलियन मैदान में रखी गई है।

 

Spread the love
error: Content is protected !!