October 17, 2026

शिवगंगा एनक्लेव वासियों ने धूम धाम से मनाई स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ

सहस्त्रधारा रोड, डांडालखौड़ स्थित “शिवगंगा एनक्लेव” के निवासियों ने रविवार को अपनी सोसाइटी “शिवगंगा एनक्लेव जनकल्याण समिति” के बैनर तले  प्रस्तावित शिव मंदिर परिसर में सुबह नौ बजे अमृत महोत्सव के रूप में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया। आजादी के इस महोत्सव के मौके पर “शिवगंगा एनक्लेव” की मातृ शक्ति और पुरूषों के साथ ही बच्चों की भी भारी संख्या में भागीदारी रही।

आज देशभर में रविवार यानी 15 अगस्‍त को 200 वर्षों की लंबी अंग्रेजी दास्‍ता से आजादी पाने का जश्‍न मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में आजादी के 75 में साल को शिवगंगा वासियों ने धूमधाम से मनाया।  इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने देश की आजादी में योगदान देने वाले शहीदों को याद करते हुए उन्हें अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये। वक्ताओं ने बताया कि हम अपने शहीदों के ऋणी हैं जिनकी वजह से आज  खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। हमारे लिए आजादी एक अवसर के रूप में है हमें इस को अक्षुण्य बनाने बनाए रखने के लिए सतत प्रयास जारी रखने की जरूरत है। आजादी के 75 में वर्षगांठ को पूरा देश इस बार अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। देश आजादी के 75 में साल में प्रवेश कर रहा है, यह सभी के लिए गर्व की बात है।

शिवगंगा एनक्लेव के झंडारोहण और अमृत महोत्सव के आयोजन में स्थानीय बालिकाओं और महिलाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक प्रस्तुतियां दी।  झंडारोहण और अमृत महोत्सव के आयोजन की अध्यक्षता सोसायटी के संरक्षक डॉ. ओमप्रकाश नैथानी ने की, जबकि अन्य अतिथियों में श्री डीएन वर्मा और श्री हरीश चंद्र की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन “शिवगंगा एनक्लेव” के अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट और संचालन महामंत्री निशीथ सकलानी ने किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!