August 8, 2026

खाराखेत में नमक सत्याग्रह के आंदोलनकारियों को कांग्रेस ने किया याद

देहरादून। विधानसभा सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत खाराखेत में नमक सत्याग्रह की स्मृति में प्रदेश कांग्रेस ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेसजनों नमक सत्याग्रह के आन्दोलनकारियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। नमक सत्याग्रह स्थल खाराखेत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में नमक सत्याग्रह आंदोलन की स्मृति में तिरंगा फहराया और शहीदों को नमन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थको ने साथ मिल राष्ट्रीय गीत गाते हुए आजादी के सिपाहियों को याद किया। खाराखेत, विधानसभा सहसपुर, में नमक सत्याग्रह के स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सभी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने हिस्सा लिया।


इससे पहले कांग्रेस के युवा नेता राकेश सिंह नेगी के नेतृत्व में नंदा की चौकी में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेसीजन ने नंदा की चौकी से खाराखेत तक जुलूस की शक्ल में तिरंगा यात्रा निकाली। इसके बाद खाराखेत में एक सभा की गई और नमक सत्याग्रह की समृति में तिरंगा फहराया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि गांधी जी के विचार ही कांगेस पार्टी की नैतिकता का आधार है। गांधी जी के विचार ही कांग्रेस पार्टी की नीति है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के नेतृत्व भारतवर्ष को आजादी मिली है। और इस बात का हर कांग्रेसजन और भारतवंशी को गौरव है।
सभा को सम्बोधित करते पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता कहा कि खाराखेत ही गांव है, जहां 1930 में गांधीजी के नमक सत्याग्रह के आह्वान पर आजादी के मतवालों ने नून नदी में नमक बनाकर ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी थी। वर्ष 1930 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी के दीवाने देशभर में नमक कानून तोड़ने के लिए एकजुट हुए। और नमक बनकर ब्रिटिश हुकुमत को चेताया कि अब बहुत दिनों तक उसकी मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!