August 21, 2026

औली में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू, पर्यटकों में खुशी, देखिए वीडियो

रिपोर्ट। सोनू उनियाल

चमोली। पहाड़ी इलाकों में सुबह से ही मौसम बदला है। सुबह से ही बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, और हिम क्रीड़ा स्थल औली में भी बर्फबारी हो रही है। जिससे पर्यटकों में खुशी का माहौल है। वही निचले इलाकों में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। पहाड़ी इलाको मैं पारा शून्य से नीचे गिर गया है।

हिम क्रीड़ा स्थल औली में बर्फबारी होने से जहाँ पर्यटकों में खुशी है वही स्थानीय लोगो मे भी खुशी का माहौल है।

औली में लगभग आधा इंच बर्फ़ जम गई है। लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर लिया है। वही जोशीमठ में भी सुबह से बारिश होने से लोग अपने घरों में दुबके हुये है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!