October 2, 2026

आज धामी कैबिनेट की बैठक में देवस्थानम प्रबंधन एक्ट समेत कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। जिसमें कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। जैसे, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को निरस्त किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 नवंबर को देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग किए जाने की घोषणा की थी।

कैबिनेट में नजूल भूमि से संबंधित प्रस्ताव को भी पास किया जा सकता है। यही नहीं कर्मचारियों को 3 फ़ीसदी डीए का लाभ देने, साधन सचिवों के नियमावली संबंधी प्रस्ताव समेत तमाम विभागों के संशोधन नियमावली का प्रस्ताव कैबिनेट के सम्मुख आ सकता है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!