November 5, 2026

सीमा जागरण मंच के प्रतिनिधियों ने केन्द्रीय टूरिज्म एवं कल्चर मंत्री गजेन्द्र शेखावत से की भेंट

0
452591057_10212106424493654_275153035112042293_n
केंद्रीय मंत्री टूरिज्म एंड कल्चर,गजेंद्र सिंह शेखावत  से सीमा जागरण मंच के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस अवसर पर, मंच की पत्रिका “सीमा संघोष” को मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भेंट किया गया। मुलाकात में सीमांत प्रदेशों, जिलों और ग्रामों में मंच द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
मुलाकात करने वाले प्रतिनिधियों में उत्तराखंड के प्रांत संयोजक रमेश जोशी और हिमाचल तथा जम्मू कश्मीर के संयोजक  रोहित भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान, उन्होंने सीमांत प्रदेशों में राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों और चुनौतियों पर चर्चा की।
https://youtu.be/0gss-7agxbA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल