October 17, 2026

प्रो. भगवती प्रसाद पुरोहित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जनजातीय समाज का उग्र प्रदर्शन

vlcsnap-error451

 

जनपद चमोली के नीति माणा घाटी की जनजातीय महिलाओं पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र भाषा में टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर भगवती प्रसाद पुरोहित की गिरफतारी को लेकर जिला मुख्यालय गोपेश्वर कलेक्ट्रेट में हजारों की संख्या में जनजातीय महिलाओं व पुरूषों ने जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रर्दशन किया। आन्दोलन कारियों का कहना कि यदि भगवती प्रसाद पुरोहित की गिरफतारी 8 मार्च 2023 तक अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस तक नहीं होती है तो वह गैरसैण में आयाजित होने वाले बजट सत्र में विधानसभा का धेराव करेंगे।
प्रदर्शनकारीयों ने प्रोफेसर भगवती प्रसाद पुरोहित के खिलाफ जमकर नारे बाजी की और गोपेश्वर मुख्य बाजार से लेकर जिला कनेक्ट्रेट तक विरोध प्रर्दशन किया। उन्होनंे भगवती प्रसाद पुरोहित की गिरफतारी में देरी होने पर शासन प्रसाशन के खिलाफ जमकर रोस व्यक्त करते हुऐ नारे बाजी की। सूत्रों के अनुसार प्रोफेसर भगवती प्रसाद पुरोहित ने जनजातीय महिलाओं के संबंध में विवाद विषयों पर एक किताब भी लिखी है। जिससे जनजातीय समाज में भारी नाराजगी चल रही है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!