November 26, 2026

राजकीय महाविद्यालय पोखरी केNSS शिविर में वर्तमान में महिलाओं के समक्ष चुनौतियां” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई

0
IMG-20230304-WA0004

 

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी चमोली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में “वर्तमान में महिलाओं के समक्ष चुनौतियां” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।3I I

]

Mn53जिसमें स्वयंसेवी मानसी प्रथम, साक्षी द्वितीय तथा कंचन सती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को देवेंद्र सिंह दानू द्वारा पुरस्कृत किया गया।
बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह दानू जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे नेहरू युवा केंद्र चमोली, ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयंसेवी की समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका है, साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, व्यक्तित्व विकास, साइबर क्राइम पर भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आरती रावत कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। षष्टम दिवस पर स्वयंसेवियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम का प्रारंभ गढ़वाली सरस्वती वंदना स्वयंसेवी नेहा, हिमानी द्वारा प्रस्तुत की गई। मांगल गीत कंचन सती द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवी प्रियंका तथा काजोल राणा द्वारा राधा- कृष्ण का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्वयंसेवकों द्वारा दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवी वर्षा वैष्णव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रामेश्वर त्रिपाठी , निरजेश कुमारी, ललिता कंडारी, विक्रम कंडारी, त्रिलोचनी देवी त्रिपाठी,मानवेंद्र असवाल, सतीश चमोला, प्रबल सिंह, अनिल सैलानी, प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल