August 21, 2026

राजनीति: गौचर रैली में भाजपा पर गरजे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी

चमोली/ गौचर:साल 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पाटियों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। सत्ताधारी भाजपा ने जहां घर- घर जाकर अभी से अपने पोस्टर, बैनर, झंण्डे लगाने शुरू कर दिये है। वही मुख्य विपक्षी पाटी कांगेस ने भी रैलियों व चुनावी सभाओं का आयोजन शुरू कर दिया है।वहीं चमोली जनपद में हॉट सीट बन चुकी बद्रीनाथ विधानसभा में भाजपा व कांग्रेस के प्रबल दावेदार वर्तमान विधायक महेन्द्र भट्ट व पूर्व कैविनेट मंत्री व विधायक राजेन्द्र भण्डारी के बीच अभी से संर्धष शुरू हो गया है।

मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दोनो पक्षोें के प्रत्यासियों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिये हैं। वही पूर्व कैविनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र भण्डारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी के साथ गौचर में महंगाई के खिलाफ एक विशाल रैली का आयोजन किया। पूर्व कैविनेट मंत्री ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि, भाजपा सिर्फ मुख्यमंत्री बदलना जानती है। प्रदेश की जनता मंहगाई,व भ्रष्टाचार से त्रस्त है,लेकिन भाजपा को इससे कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेसान उत्तराखंड की जनता ने इन्हें उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

वहीं कांगेस केमटी के नगर अध्यक्ष व युवा नेता सुनील पंवार ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में आयी है तब से प्रदेश में विकास का पहिया रूक सा गया है। भाजपा सरकार में आम जनता महंगाई से परेसान है। रैली के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुऐ कांग्रेस के युवा नेता व कार्यक्रम संयोजक  मुकेश  नेगी ने भाजपा सरकार को मंहगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया।रैली कार्यक्रम के दौरान चमोली जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसजन समेंत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

-भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!